ये भी पढ़े: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

हालाँकि IMDA और SIRIM सर्टिफिकेशन साइटों में केवल इनके मॉडल नंबर का ही पता चला है, स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई।

Redmi 11A लीक जानकारी

TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट के माध्यम से हमें REDMI 11A के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। TENAA के लीक जानकारी के अनुसार इस डिवाइस में हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, LED फ़्लैश के साथ मिल सकते हैं और इन कमरों के अलावा रियर पैनल पर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट भी होने के आसार हैं।

POCO X5 लीक स्पेसिफिकेशन

POCO X5 को भी पहले 3C और FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। दोनों ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट के माध्यम से इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आये हैं।
इन सर्टिफिकेशन साइटों की लिस्टिंग के अनुसार POCO X5 में 4900mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है। साथ ही इसमें 67W का फास्ट चार्जर मिलने की भी आशंका है। फोन के प्रोसेसर से संबंधित जानकारी भी सामने आई थी, जिसके अनुसार फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्लस प्रोसेसर से लैस हो सकता है। FCC लिस्टिंग के अनुसार फोन में 5G बैंड का सपोर्ट मिल सकता है। इस बात की भी अटकले लगाई जा रही है कि फोन की डिस्प्ले LCD डिस्प्ले होगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। अभी तक Redmi 11A और POCO X5 से सम्बंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की गयी है और न ही इनकी लॉन्च सम्बन्धी तारीखों का खुलासा किया है। जैसे ही हमें इससे सम्बंधित कोई जानकारी मिलती है हम आपको जल्द ही सूचित करेंगे। यह भी पढ़े: रिपोर्ट: Samsung Galaxy M04 हुआ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट

Δ